हौज खास: हम अन्याय के खिलाफ साथ मिलकर लड़ेंगे और हर संघर्ष में कांग्रेस के साथ खड़े रहेंगे : बजरंग पूनिया
आज कांग्रेस में शामिल होने के बाद पहलवान बजरंग पूनिया ने कहा हम अन्याय के खिलाफ साथ मिलकर लड़ेंगे और हर संघर्ष में कांग्रेस के साथ खड़े रहेंगे। हमने महिला पहलवानों पर हो रहे अन्याय के खिलाफ बीजेपी की महिला सांसदों को पत्र लिखा था, लेकिन कोई हमारे साथ खड़ा नहीं हुआ।