बेनीपुर: तरौनी पंचायत के इटहरवा जीवछ नदी के किनारे कचरा अपशिष्ट प्रबंधन भवन का उद्घाटन बीडीओ प्रवीण कुमार व मुखिया श्याम सुंदर
बीडीओ ने कहा कि पूरे पंचायत का कूरा कचरा नवनिर्मित भवन में रखा जाएगा। सुख एवं गीला कचरा रखकर उसका उर्वरक बनाकर बेचा जाएगा। पंचायत भी साफ सुथरा रहेगा और कचरा से बना खाद खेत की उर्वरा शक्ति बढ़ेगी। मौके पर प्रखंड समन्वयक सुरेंद्र प्रधान, पंचायत सचिव अविनाश कुमार प्रीतम, जेई पंकज कुमार, वार्ड सदस्य एवं सफाई कर्मी आदि उपस्थित थे।