बरेली: मेरठ में जातीय आतंक का खौफनाक चेहरा: युवक को जिंदा जलाया, महिला की हत्या, बरेली में भीम आर्मी का जोरदार प्रदर्शन
मेरठ के थाना सरधना क्षेत्र के दो गांव—कपसाड़ और ज्वालागढ़—में अनुसूचित व पिछड़ा समाज के खिलाफ नृशंस हत्याओं ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ज्वालागढ़ में कश्यप समाज के युवक रानू कश्यप को पहले शराब पिलाई गई, फिर करीब 80 हजार रुपये लूटे गए और अंत में जिंदा जला दिया गया। वहीं कपसाड़ गांव में सुनीता की निर्मम हत्या से पूरा इलाका दहशत में है।