प्रयागराज: प्रयागराज के संगम तट पर उमड़ा आस्था का जन सैलाब, लाखों श्रद्धालु लगा रहे आस्था की डुबकी
प्रयागराज के संगम तट पर बीते 13 जनवरी से महाकुंभ की भव्य शुरुआत हो चुकी है,जबकि कल बुधवार को मौनी अमावस्या का अमृत स्नान पर्व है,ऐसे में देश-विदेश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं,आज मंगलवार को एक वीडियो भी सामने आया है,जिसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं।