बाजपट्टी: बाजितपुर गांव से दरवाजे पर खड़ी बाइक हुई चोरी, थाने में प्राथमिकी दर्ज
बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव में दरवाजे से बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में बाजपट्टी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें अज्ञात चोरों को आरोपित किया गया है। जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया और घटना की जांच की जा रही है।