जैतहरी: मोजर बेयर की फ्लाई ऐश ढुलाई में गड़बड़ी पर सीटू भड़का, ओवरलोड व दिन में ट्रक संचालन का विरोध किया
मोजर बेयर कंपनी द्वारा फ्लाई ऐश (राख) के परिवहन में कथित अनियमितताओं को लेकर सीटू ने विरोध जताया है। मजदूर संगठन ने आरोप लगाया कि ट्रकों में क्षमता से अधिक ओवरलोडिंग की जा रही है और नियमों के विपरीत दिन के समय भी भारी वाहनों का संचालन हो रहा है, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ रहा है।