खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र में आस्था और श्रद्धा का प्रतीक चार दिवसीय सूर्य उपासना पर्व ‘छठ’ नहाय-खाय के साथ विधिवत रूप से आरंभ हो गया। इस पावन अवसर पर क्षेत्र के डोरंडा, घोड़थम्भा, अरखाँगो, निमाडीह, कुबरी, बलहारा, महेशमरवा तारानखो सहित सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाकों में शनिवार सुबह से शाम 4 बजे तक श्रद्धा और उल्लास का माहौल देखने को मिला।