करनाल: करनाल में बल्डी बाईपास के नजदीक नेशनल हाइवे पर पलटी देसी खाद से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, चालक को आई चोटे
Karnal, Karnal | Aug 24, 2024 करनाल में बल्डी बाईपास के नजदीक नेशनल हाइवे 44 पर बीती देर रात देसी खाद से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। जिसमे देसी खाद हाइवे पर बिखर गया। इस हादसे में चालक को हल्की चोटे आई है वह समय रहते ट्रैक्टर से कूद गया। नही तो बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रैक्टर ट्राली के पलटने की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगामी करवाई शुरू कर दी।