डायट तरार खेल मैदान पर सोमवार को 12:00 बजे से लैब विद्यालय खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत बालक व बालिका वर्ग का कबड्डी व वालीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया।विजेता प्रतिभागियों को डायट के प्राचार्य संतोष कुमार ने पुरस्कृत किया।जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान तरार द्वारा डायट से संबंधित विद्यालयों की प्रतियोगिता आयोजित की गई।