पोहरी: पोहरी वन विभाग का अनुभूति कार्यक्रम सम्पन्न, छात्रों ने वन क्षेत्रों का भ्रमण किया, रेंजर श्रुति राठौड़ ने दी जानकारी
वन परिक्षेत्र पोहरी द्वारा विद्यालयीन छात्र-छात्राओं हेतु अनुभूति जागरूकता सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कूनो की मोरावन पूर्व रेंज की दौलतपुर नेचर ट्रेल में हुआ जो शुक्रवार शाम 5 बजे सम्पन्न हुआ। जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छर्च के छात्र-छात्राओं को वन क्षेत्र का भ्रमण कराकर, विभिन्न वृक्षों, जंगली जानवर, पक्षियों, की जानकारी दी गई।