शाहगंज: काजी शाहपुर गांव में खुली बैठक में कोटेदार का चुनाव हुआ
खुटहन के काजी शाहपुर गांव में मंगलवार 3 बजे सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के लिए कोटेदार के चुनाव की प्रक्रिया प्रशासन की उपस्थिति आयोजित की गई। जिसमे गांव के प्राथमिक विद्यालय में खुली बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों द्वारा अपनी राय दी गई । पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में यह चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई, जिसमें अंगद कुमार को सबसे अधिक समर्थन मिला