अनूपगढ़: अनूपगढ़ की नई धान मंडी में समर्थन मूल्य पर चने की खरीद न होने से किसानों को हो रहा है नुकसान
चने की फसल की एमएसपी पर खरीद शुरू नही होने के कारण किसानों को मजबूरन कम दामों में चने की फसल का बेचान करना पड़ रहा है। किसान विपिन गोदारा ने आज शनिवार शाम 6 बजे बताया कि चने की फसल का समर्थन मुख्य 5800 निर्धारित किया है मगर समर्थन मूल्य पर खरीद शुरू नही होने के कारण किसानों को मजबूरन फसल को प्राइवेट स्तर पर 5100 से 5200 रुपये प्रति क्विंटल बेचनी पड़ रही है।