महनार: महनार में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया, सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालयों में फहराया गया तिरंगा
76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर महनार अनुमंडल क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। अनुमंडल कार्यालय, प्रखंड कार्यालय, थाना परिसर सहित अन्य सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों में पूरे सम्मान के साथ तिरंगा झंडा फहराया गया।ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान गाया गया, जिसमें उपस्थित पदाधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम लोगों ने भाग लिया।