गरौठा: गुरसरांय थाना पुलिस ने शांति भंग के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष किया पेश
प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पाण्डेय के आदेशानुसार बुधवार को समय दोपहर लगभग 3 बजे शान्ति भंग करने के दृष्टिगत मन्नालाल उम्र 57 वर्ष निवासी सिंगार थाना गुरसराय जिला झांसी द्वारा डायल 112 पुलिस पर लगभग 111 वार झूठी सूचना दी गई मौके पर पुलिस पहुंचने पर हंगामा काटने पर पुलिस द्वारा शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार का न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।