दरभंगा में इन दिनों रसोई गैस को लेकर लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। गैस की कमी के कारण उपभोक्ताओं को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है, लेकिन इसके बावजूद कई लोगों को सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। स्क्रीन पर दिख रही ये तस्वीरें दरभंगा के चौधरी एचपी गैस एजेंसी की हैं, जहां बड़ी संख्या में लोग गैस लेने के लिए लंबी कतार में खड़े दिखाई दे रहे हैं।