बरनार नदी के मौरा बालू घाट पर हो रहे बालू खनन के विरोध में सोमवार को क्षेत्र के सैकड़ों किसान अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गए। मौरा, प्रधानचक, धोबघट, निजवारा और तीलेर गांव के किसानों ने खनन को अवैध बताते हुए इसे तत्काल बंद कराने की मांग की। उक्त जानकारी 9 बजे दी। किसानों का कहना है कि लगातार बालू खनन से नदी का जलस्तर तेजी से नीचे जा रहा है।