मिहींपुरवा: गिरगिट्टी में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की हुई मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
गिरगिट्टी गांव निवासी छोटकइया पुत्री लालता की संदिग्ध परिस्थितियों में बुधवार को मौत हो गई। मायके के लोगों ने दहेज के लिए गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी दद्दन सिंह ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।