अरनोद: नवरात्रि पर अरनोद और दलोट के ग्रामीण अंचलों में गरबे की धूम, महिलाओं-युवतियों का उत्साह चरम पर
नवरात्रि पर्व को लेकर ग्रामीण अंचलों में धार्मिक उल्लास और सांस्कृतिक रंगत छाई हुई है। अरनोद दलोट में गांव-गांव में गरबा मंडल सजाए गए हैं, जहां महिलाएं व युवतियां रंग-बिरंगे परिधानों में सजधजकर डांडिया की थाप पर झूम रही हैं। ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों की धुन पर गरबा का उल्लास देर रात तक देखने को मिल रहा है।