शाहनगर: शाहनगर कांग्रेस की कमान छवि लाल चौधरी को, किसानों की आवाज बनेंगे नए ब्लॉक अध्यक्ष
शाहनगर—कांग्रेस पार्टी ने संगठन को मजबूती देते हुए शाहनगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर बिसानी निवासी छवि लाल चौधरी को नियुक्त किया है। नियुक्ति के बाद छवि लाल चौधरी ने आज शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे मीडिया से चर्चा करते हुए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि वे पार्टी के हित में पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ कार्य करेंगे।