जमुआ: सुरजुगादी में सड़क हादसे में एक व्यक्ति बुरी तरह घायल, अस्पताल से धनबाद रेफर
Jamua, Giridih | Nov 9, 2025 नवडीहा ओपी क्षेत्र के सुरजुगादी में सड़क हादसे में एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया। सदर अस्पताल में इलाज के बाद घायल रविवार सुबह 9 बजे धनबाद रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान जमुई जिला के शरोण निवासी सुलेमान अंसारी के रूप में हुई। मिली जानकारी के अनुसार यह किसी काम से नवडीहा आया था।