राजगीर: गोरौर पंचायत में मंत्री श्रवण कुमार ने 43 लाख से ज़्यादा की योजनाओं का किया उद्घाटन
Rajgir, Nalanda | Jul 30, 2025 ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने बुधवार कि दोपहर 3:30 के करीब राजगीर प्रखंड के गोरौर पंचायत में मनरेगा योजना के तहत 43 लाख 30 हजार 413 रुपये की लागत से बनने वाली विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन किया।करीमपुर, घासी बिगहा,छबिलापुर और सूर्य मंदिर तालाब के पास कुल आठ योजनाओं का शिलान्यास किया गया। इनमें सोलिंग,पीसीसी ढलाई और पेवर ब्लॉक जैसे कार्य शामिल हैं।