अरवल: सहार पुल से छलांग लगाने वाली युवती का शव बरामद, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
Arwal, Arwal | Oct 4, 2025 सहार पुल से सुबह नदी में छलांग लगाने वाली मेहंदिया निवासी गुलाबचंद पासवान की पुत्री का शव 12 घंटे की तलाश के बाद एनडीआरएफ की टीम ने बरामद किया। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस भेजा, जहां उसका पोस्टमार्टम कराया गया। बताया जाता है कि युवती ने अज्ञात कारणों से पुल से छलांग लगाई थी।