अरवल: 12 वर्षों के जनसंघर्ष की जीत: रेलमैन मनोज सिंह यादव की पहल से बिहटा-अरवल-औरंगाबाद रेल परियोजना को ₹3606 करोड़ की मंज़ूरी
Arwal, Arwal | Oct 4, 2025 अरवल जिले के लोगों का 12 वर्षों का संघर्ष आखिरकार सफल हुआ। बिहटा-अरवल-औरंगाबाद रेल लाइन परियोजना को रेल भवन से पूर्ण स्वीकृति मिलते हुए 3606 करोड़ रुपये आवंटित किए गए। इस आंदोलन की अगुवाई कर रहे मुख्य संयोजक मनोज सिंह यादव ने जेल से रिहा होने के बाद जनता के साथ जीत का जश्न मनाया। बाबा साहेब अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर समिति के सदस्यों ने उन्हें माला पहनाई