इंदिरा मैदान ऊना में 54वीं राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता के लिए हिमाचल टीम चयन हेतु ट्रायल आयोजित हुए, जिसमें प्रदेश के 53 खिलाड़ियों ने भाग लिया। श्रेष्ठ प्रदर्शन पर 16 खिलाड़ियों का चयन होगा, जो 15 से 20 दिसंबर तक कलकत्ता में होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। चयन प्रक्रिया में एसोसिएशन पदाधिकारी व विशेषज्ञ मौजूद रहे।