मथुरा: चौकी कृष्णा नगर क्षेत्र में दबंग युवकों ने गाड़ी चालक के साथ की मारपीट, घटना सीसीटीवी में कैद, दबंगों के हौसले बुलंद
रविवार को थाना कोतवाली की चौकी कृष्णा नगर क्षेत्र स्थित पदमपुरी में दबंग गाड़ी चालकों ने एक गाड़ी चालक के साथ मारपीट कर दी जिसमें गाड़ी चालक बुरी तरह जख्मी हो गया ड्राइवर अपने मालिक की गाड़ी में पेट्रोल भरा कर वापसी आ रहा था तभी दबंगों ने रोक लिया और चौथ वसूली मांगने लगे विरोध करने पर जमकर मारपीट की जिसकी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।