लापुंग: झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू की
Lapung, Ranchi | Dec 1, 2024 झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 (Intermediate Exam 2025) के लिए आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा कर दी है। 3 दिसंबर 2024 से फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 17 दिसंबर 2024 है।