बेगूसराय: कारगिल भवन में डीएम की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित, कई निर्देश दिए गए
कारगिल भवन में डीएम श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक बुधवार की दोपहर 02:00 बजे आयोजित की गयी. बैठक में प्रवर्तन अभियानों एवं शमन वसूली की समीक्षा की गयी. बैठक को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा की नियमित रूप से परिवहन विभाग सड़क पर वाहन जांच अभियान चलाएं.