चरखी दादरी: 6 दिवसीय हरियाणा स्टेट ओलम्पिक गेम्स का समापन, चरखी दादरी के खिलाड़ियों ने जीते 36 पदक
पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने आज रविवार को दोपहर 12 बजे जानकारी देते हुए बताया कि 13 साल बाद आयोजित 6 दिवसीय हरियाणा स्टेट ओलंपिक गेम्स 2025 का आज 9 नवंबर 2025 को समापन हो गया। 6 दिनों में प्रदेश के 10 जिलों में और चंडीगढ़ में 24 से ज्यादा खेलों का आयोजन किया गया। खिलाड़ियों ने कुल 1143 पदक जीते हैं।