कांके: बिरसा चौक स्थित हार्डवेयर दुकान में हुई चोरी, सीसीटीवी कैमरे में क़ैद हुई घटना
Kanke, Ranchi | Jul 12, 2024 रांची के बिरसा चौक स्थित उदय हार्डवेयर में बीती रात चोरी की घटना हुई है। उदय हार्डवेयर में हुई चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। चोर ने उदय हार्डवेयर से हजारों रुपए नकदी चोरी करने की सूचना है। सीसीटीवी विजुअल में साफ देखा जा सकता है कि चोर बहुत ही आराम से चोरी की घटना को अंजाम देकर वहां से फरार हो गया।