कांके: कडरू स्थित JSFC गोदाम प्रभारी को उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने किया निलंबित
Kanke, Ranchi | Jul 12, 2024 रांची के कडरू स्थित JSFC गोदाम प्रभारी को उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने निलंबित कर दिया है। बता दें कि बीते दिन खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता ने रांची के कडरू स्थित JSFC गोदाम का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता ने गोदाम में कई अनियमिताएं पकड़ी थी। साथ ही उस वक़्त JSFC गोदाम का कोइ भी अधिकारी मौजूद नहीं था।