अमरोहा: जोया में नमाज पढ़कर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क पर गिरकर मौत, हार्ट अटैक की आशंका, घटना CCTV में कैद
Amroha, Amroha | Mar 20, 2025 आज गुरुवार की सुबह करीब 5:00 बजे अमरोहा के डिडौली कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। कस्बा जोया निवासी 65 वर्षीय फुरकान नमाज अदा करके लौट रहे थे, तभी अचानक सड़क पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि फुरकान को पहले से कोई गंभीर बीमारी नहीं थी।