मेरठ: मेरठ पुलिस का अपराधियों की धर-पकड़ के लिए सर्च ऑपरेशन,सबसे सेंसिटिव लोहिया नगर और लिसाड़ी गेट से शुरुआत
Meerut, Meerut | Jun 25, 2024 सीओ कोतवाली खुद पूरी टीम के साथ एक-एक घर में जाकर तलाशी ले रहे हैं। अवैध हथियारों से लेकर हर घर में अपराधियों को खोजा जा रहा है।क्राईम कंट्रोल और अपराधियों के हौसले पस्त करने के लिए पुलिस अब लगातार ये सर्च ऑपरेशन चलाएगी।बता दें कि पिछले 7 दिनों में इन दोनों थाना क्षेत्रों में सबसे ज्यादा वारदात हुई हैं।सरेआम कई हत्या की गई।लूट, छिनैती की घटनाएं भी बढ़ गई है।