मेरठ: टीपीनगर पुलिस ने बेरहम बस के दो परिचालको और एक चालक को अरेस्ट किया,चलती बस से धक्का देकर ले ली थी दरोगा के बेटे की जान
Meerut, Meerut | Jun 25, 2024 मेरठ के रोहटा रोड सरस्वती विहार के रहने वाले जुगेंद्र यादव यूपी पुलिस में दरोगा हैं,और फिलहाल सहारनपुर में तैनात हैं। उनका बेटा प्रशांत यादव दिल्ली जल बोर्ड में नौकरी करता था। वो अपने दोस्त अनीश पोसवाल के साथ गाजियाबाद डिपो की बस से मेरठ आ रहा था। परिचालक ने रोहटा रोड के बजाय बागपत रोड पर बस मोड़ दी थी।जिसका विरोध प्रशांत यादव ने किया था।