दुर्गावती बाजार से अतिक्रमण हटाने के लिए गुरुवार की शाम चार बजे अंचलाधिकारी दुर्गावती सदानंद कुमार के द्वारा सूचना जारी की गई । जिसमें सभी अतिक्रमणकारियों को एक सप्ताह के अंदर अतिक्रमण हटाने के लिए निर्देश दिया गया है। यदि एक सप्ताह के अंदर अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा।