बरौनी: बरौनी प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में टीम प्रियम ने बांटी राहत सामग्री
बरौनी प्रखंड के विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में टीम प्रियम के सदस्यों के द्वारा राहत सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर जानकारी देते हुए संस्था के संचालक प्रियम रंजन ने बताया कि लेट्स इंस्पायर बिहार की मुहिम के प्रणेता विकास वैभव की दिशा निर्देश पर टीम प्रियम के द्वारा यह राहत सामग्री बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच पहुंचाई जा रही है।