लटेरी: लटेरी नगर से एक युवक हुआ लापता, परिजनों की सूचना पर पुलिस ने दर्ज किया गुमशुदगी का मामला
आज मिली जानकारी के अनुसार लटेरी नगर से 21 साल के युवक के लापता होने का मामला सामने आया है युवक के परिजनों की शिकायत पर लटेरी पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है बताया जा रहा है कि युवक बिना बताएं कहीं चला गया है परिजनों द्वारा काफी ढूंढने के बाद भी युवक के नहीं मिलने पर परिजनों ने लटेरी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है