कांके: एसएसपी ने इटकी, बेड़ो, नरकोपी और लापुंग थाना का किया निरीक्षण, दिए ज़रूरी दिशा-निर्देश
Kanke, Ranchi | Feb 6, 2026 इटकी, बेड़ो, नरकोपी और लापुंग थाना का एसएसपी राकेश रंजन ने निरीक्षण किया इस दौरान एसएसपी राकेश रंजन ने पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। गुरुवार देर रात करीब 11 बजे प्रेस रिलीज जारी कर पुलिस ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करने और ग्रामीण इलाकों में पुलिस की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के उद्देश्य से निरीक्षण किया गया।