महमदपुर मिल्की मोड पर उत्पाद विभाग के द्वारा दिव्यांग युवक के साथ मारपीट की घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। दिव्यांग युवक ने समाहरणालय में पहुंचकर जिलाधिकारी से न्याय की भीख मांगी। दिव्यांग ने कहा कि मुझे शराब से दूर-दूर तक वास्ता नहीं है इसके बाद भी उत्पाद विभाग के द्वारा बेरहमी से पिटाई की गई, मुझे न्याय चाहिए।