मधेपुरा: सिंहेश्वर-पिपरा मुख्य मार्ग NH-131 कमरगामा में तेज रफ्तार कार ने ऑटो को टक्कर मारी, पिता-पुत्री की मौत
मधेपुरा में सिंहेश्वर-पिपरा मुख्य मार्ग NH-131 पर सोमवार को कमरगामा गांव के समीप कार और ऑटो की टक्कर में पिता-पुत्री की मौत हो गई। जबकि कार और ऑटो सवार महिला-पुरुष समेत छह लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के कमरगामा वार्ड आठ निवासी गौरी शंकर भगत (40) और उनकी बेटी लक्ष्मी कुमारी (15) के रूप में की गई।