उत्क्रमित मध्य विद्यालय छतोई में बुधवार को आयरन गोली वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसका उद्देश्य बच्चों में एनीमिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। प्राचार्य हरेंद्र कुमार ने बताया कि कक्षा 1 से 5 तक गुलाबी और कक्षा 6 से 8 तक नीली गोलियाँ दी गईं। नियमित सेवन से बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में सुधार होगा।