चांपा: कोटा डबरी में पैदल जा रही महिला को अज्ञात बाइक ने मारी टक्कर, महिला को आई चोट, बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज
चांपा थाना क्षेत्र के कोटा डबरी में पैदल जा रही महिला को अज्ञात बाइक ने टक्कर मार दी है. हादसे में महिला को चोट आई है. पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है।पुलिस के मुताबिक, पीड़िता महिला कही जा रही थी. तभी कोटा डबरी में अज्ञात बाइक चालक ने बाइक को तेजगति एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर पैदल जा रही महिला को टक्कर मार दी।