अंजड़: ग्राम छोटा बड़दा: नर्मदा नदी में मिले शव का अंजड़ के युवाओं ने पोस्टमार्टम के बाद किया अंतिम संस्कार
Anjad, Barwani | Sep 20, 2025 अंजड के युवाओं की संस्था अज्ञात शवों के धार्मिक रीति-रिवाज से दाह संस्कार का कार्य कर रही है। इसी क्रम में शनिवार दोपहर अज्ञात शव का विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार किया गया दरअसल अंजड थाने के ग्राम छोटा बड़दा के अग्नेश्वर घाट के पास नर्मदा नदी में एक युवक का शव पुलिस को मिला। नर्मदा नदी के पानी में लंबे समय रहने के कारण शव पूरी तरह से खराब हो गया था।