मधुबनी: भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य अरुण राय के नेतृत्व में नगर निगम में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ
17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक नगर निगम द्वारा मधुबनी नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। जिसका शुभारंभ बुधवार दिन के 11:00बजे भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य मधुबनी नगर निगम के मेयर अरुण राय के नेतृत्व में मधुबनी नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा मधुबनी शहर में शुरू किया गया। भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य सह मेयर अरुण राय ने जानकारी दी।