नरसिंहपुर: जमीनी विवाद में रमपुरा के ग्रामीण से पड़ोसियों ने की मारपीट, अस्पताल में भर्ती
सुआतला थाना अंतर्गत रमपुरा निवासी बाबूलाल लोधी के साथ में जमीनी विवाद को लेकर पड़ोस में रहने वाले चार से पांच लोगों ने मारपीट कर दी वहीं घायल बाबूलाल ने बताया कि उसके घर के बाजू में उस बाड़ा है जिसको लेकर पड़ोसी परिवार पहले से ही विवाद कर रहा था और जब वह घर में अकेला था उस दौरान विवाद कर पीछे से हमला कर दिया और उसके साथ में मारपीट कर दी जिससे वह घायल हो गया