पूर्णिया जिले के के हाट थाना क्षेत्र के हवाई अड्डा रोड में ब्लॉक को-ऑपरेटिव ऑफिसर (BCO) की पत्नी के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया ज है.शव कमरे में पंखे से लटकता हुआ मिला।10 साल पहले ही महिला की शादी हुई थी, जिससे दो बच्चे भी हैं। वही घर वालों ने शुक्रवार को दोपहर के लगभग 3 बजे बताया कि मां की मौत से ही वो डिप्रेशन में थी।