उत्तर प्रदेश के महराजगंज निवासी अहमत रजा सऊदी अरब के मक्का शरीफ तक पैदल यात्रा पर निकले हैं। अपनी इस अनोखी यात्रा के दौरान वे बाराबंकी जनपद के प्रसिद्ध देवा शरीफ पहुंचे।देवा शरीफ में अहमत रजा ने हजरत हाजी वारिस अली शाह रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पर जियारत की। उन्होंने चादरपोशी कर अपनी यात्रा की सफलता और दुनिया में अमन-चैन के लिए दुआ मांगी।