जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ क्षेत्र में दिव्यांग सहायता राशि को लेकर गड़बड़ी का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत सलैया बढ़ैयां निवासी भोला भूरिया ने शाखा लिपिक पर गंभीर आरोप लगाते हुए लोकायुक्त कार्यालय भोपाल में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि उसे मिलने वाली 2 लाख रुपये की स्वीकृत सहायता राशि में हेराफेरी कर दी गई। पीड़ित भोला भूरिया ने बताया कि उ