बहराइच: बहराइच में ट्रक चालक से पैसे लेने का वीडियो वायरल होने पर चौकी इंचार्ज ने दर्ज कराई तहरीर
बहराइच में नवागत एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने ट्रक चालक से अवैध वसूली के मामले में सख्त कार्रवाई की है। टिकोरा मोड़ पुलिस चौकी प्रभारी शैलेन्द्र कुमार ने अज्ञात व्यक्ति पर जबरन वसूली की धारा के तहत केस दर्ज कराया है। जब एक वर्दीधारी ट्रक चालक से अवैध वसूली कर रहा था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।