लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को सड़क पार करते समय तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार की टक्कर से घायल हुई अनीता देवी की इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। तारोंन गांव निवासी मदन तांती की पत्नी अनीता देवी खेत से धान काटकर लौट रही थीं, तभी गौरा-केनुहट मार्ग पर हादसा हो गया। उक्त जानकारी 9 बजे दी गई।