रसड़ा थाना क्षेत्र में दहेज हत्या के एक मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत रसड़ा पुलिस ने यह सफलता प्राप्त की। पुलिस के अनुसार वादी ने शिकायत दी थी कि उसकी पुत्री की शादी कमलेश कुशवाहा पुत्र पारस कुशवाहा निवासी बनियाबांध थाना रसड़ा से हुई